किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी पकड़ा
एटा, सितम्बर 4 -- किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार रात नगला गढ़रियान और ढीपा के बीच कृषि रक्षा केंद्र के पास से निर्देश पुत्र जयनंदन निवासी नगला मोहन, थाना राजा का रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो जोड़ी तोड़िया, एक जोड़ी खड़ुआ, दो जोड़ी अंगूठी और एक जोड़ी पेंडल बरामद हुए। इसके अलावा उसके कब्जे से तमंचा और पांच जिंदा कारतूस भी मिले। किशोरी के अपहरण के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से आरोपी अवनीश पुत्र प्रताप सिंह को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.