बागपत, जून 14 -- रमाला। सूप गांव में किशोरी का अपहरण करने पहुंचे दो आरोपियों को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई करने के बाद घर में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि शनिवार रात सूप निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दो युवक उनकी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों को पकड़कर घर में बंद कर दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पकड़े गए आरोपियों में राहुल निवासी पिपलहेड़ा, थाना फुगाना, जनपद मुजफ्फरनगर और विक्की निवासी सहपत, थाना कैराना, जनपद शामली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल ...