अंबेडकर नगर, जुलाई 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में घर से सिलाई सीखने गयी एक किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने मुरादपुर निवासी युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 28 जुलाई की सुबह नर्सरी बाजार स्थित सिलाई केंद्र पर प्रशिक्षण लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: किशोरी का अपहरण, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अंकुर पुत्र छांगुर निवासी ग्राम मुरा...