औरैया, जून 27 -- थाना क्षेत्र के बराहदेवी गांव की किशोरी का शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। गांव निवासी अंगदराम की 16 वर्षीय पुत्री चांदनी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे पहले सीएचसी सहार ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बेला पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होना...