फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी और दो युवतियों ने विषाक्त खाकर जान गवाने का प्रयास किया। थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांति नगर निवासी 16 वर्षीय रेनू पुत्री उदयवीर ने किसी बात से कुपित होकर कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। देखते ही देखते वह बेहोश हो गई। उसकी हालत देख परिवारीजन घबरा गए। वह उसे उपचार को अस्पताल लेकर आए। दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के 30 फूटा निवासी 22 वर्षीय सना पुत्री मोहम्मद शाकिर ने कोई विषाक्त खा लिया। जिससे वह अचेत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं। वहीं थाना उत्तर के कबीर नगर निवासी 21 वर्षीय सुनीता पुत्री घमंडी लाल ने गृह कलह के चलते कीटनाशक खा लिया। कुछ देर में उसकी तबीयत खराब हो गई। चीखपुकार होने पर पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। उसके ...