मोतिहारी, अप्रैल 24 -- सुगौली। थाना के एक गांव से अपहृत किशोरी को एक माह बाद पुलिस ने अपहर्ता के साथ छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहृत किशोरी की मां के आवेदन पर पजिअरवा गांव निवासी शेख साहिल, शेख साहब, अकलिया खातून, मेहरून नेशा पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपहृता की बरामदगी के लिए परिजन लगातार प्रयास कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने गुरुवार को शेख साहब को सुगौली बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी बीच वैज्ञानिक पड़ताल के बाद छत्तीसगढ़ में मिले लोकेशन के आधार पर गई पुलिस ने वहां से नाबालिग सहित अपहर्ता को बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.