बगहा, मई 10 -- मुकेश कुमार नौतन। पुलिस ने डबरिया गांव से किशोरी अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह बैरा परसौनी गांव का भोला उर्फ मुन्ना बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि किशोरी कि मां ने भोला उर्फ मुन्ना समेत तीन लोगों को नामजद किया था। आरोप है कि शादी की नियत से उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है।पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए 222/26 में कांड कर किशोरी बरामदगी व आरोपीयों के गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चला रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी को डबरिया से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...