रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। मां के ड्यूटी से लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सहेली ने बताया कि किशोरी ने नानी के घर जाने की बात कही थी, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची। मां ने आशंका जताई कि बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और टीम गठित कर तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...