कौशाम्बी, मार्च 12 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 10 मार्च को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान उसका बस्ता खंगाला गया तो उसमें पांच पन्ने का प्रेमपत्र मिला। यह लेटर गांव के ही युवक ने दिया था। आरोप है कि वही युवक बहला-फुसलाकर किशोरी को अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...