प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- लालगंज। इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 27 मई को गांव के ही आरोपी युवक ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। जानकारी होने पर पीड़ित की पत्नी आरोपी के घर पूछताछ के लिए गई तो आरोपी के पिता व भाई ने गाली-गलौच करते हुए भगा दिया। पुलिस ने आरोपी के साथ पिता और भाई समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...