बाराबंकी, फरवरी 8 -- कोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के बहला फुसलाकर कर अगवा करने का चार लोगों पर आरोप है। रविवार रात पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री सात फरवरी की शाम खेत की ओर गई थी। मगर वापस नहीं लौटी। खोज करने पर चार युवकों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने ने जानकारी मिली। जिसमे आरोपी त्रिपुरारी व अरुण निवासीगण माजीपुर मजरे भानमऊ थाना कोठी, सुचित निवासी शेखवापुर थाना सतरिख व अरविन्द निवासी मोहब्बतपुर थाना कोठी शामिल हैं। सभी ने मिलकर पुत्री को त्रिपुरारी साथ बहला-फुसलाकर भगा दिया है। पिता की शिकायत पर कोठी इंस्पेक्टर अमित सिंह भदौरिया ने रविवार रात केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...