बरेली, जून 3 -- आंवला। छत पर सो रहीं किशोरियों से दो सगे भाइयों ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। किशोरियों के शोर मचाने पर जब परिजन बचाने दौड़े। आरोपियों ने परिजनों के साथ उन पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला बोल दिया। खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। इसमें रंजीत, पुष्पेंद्र, ढाकनलाल और तोताराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...