शाहजहांपुर, मार्च 20 -- शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने दो किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की है। मामला 24 फरवरी का है, जब एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री और उसकी 15 वर्षीय सहेली के साथ विनय उर्फ सचित (23) निवासी रोशनगंज ने बदनीयती से पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। चौक प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गुरुवार दोपहर बास मंडी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...