देवरिया, जून 3 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पवहरी महाराज की पैकौली कुटी पर जेष्ठ मंगलवार के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में कुटी के पवहारी महाराज भी भंडारे में पधारे। भंडारा कार्यक्रम में सदर विधायक वह सीडीओ भी पहुंचे और चार दिन पूर्व चार किशोरियों समेत पांच को डूबने से बचाने वाले कोच और साथियों को सम्मानित किया। जेष्ठ मंगलवार के अवसर पर पैकौली कुटी पर दौड़ व अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों व ग्रामीणों के सहयोग से भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में पैकौली कुटी के पवहारी महाराज कौशलेंद्र दास भी पधारे और आशीर्वाद प्रदान किया। यह भी पढ़ें- दौलतिया हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारा भंडारा कार्यक्रम में सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी व सीडीओ राजेश सिंह भी शामिल हुए। चार दि...