वाराणसी, मई 27 -- कछवांरोड (वाराणसी)। विश्व माहवारी दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में बुधवार को लोक समिति, आशा ट्रस्ट और स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में किशोरियों और महिलाओं ने भाग लिया। लोक समिति आश्रम से पंचायत भवन तक निकली रैली में लोगों से महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की गई। इस दौरान 'माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो' समेत तमाम नारे लगाए गए। स्टेट बैंक की राजातालाब शाखा ने किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे। रैली में सोनी, अनिता, आशा राय, मनीषा, ज्योति, विद्या, सीमा, मैनबानो, शमाबानो, विमला, राजकुमारी, मंजिता, मधुबाला, बेबी, आरती, खुशबू, चंद्रकला सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिलाओं और किशोरियों की दी माहवारी...