किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
दुमका, अगस्त 18 -- जामा, प्रतिनिधि। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जामा के बच्चियों को सोमवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान छात्राओं को प्रजनन तंत्र संक्रमण एवं यौन संचारित संक्रमण के कारण, लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी गई। व हीं स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में समय पर स्वास्थ्यकर्मी से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बिना संकोच स्वास्थ्यकर्मी अथवा स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.