नैनीताल, अगस्त 19 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में 'प्रोजेक्ट एसएचई' जागरूकता कार्यक्रम के तहत चैतन्य महोत्सव आयोजित हुआ। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के सहयोग से बने इस मंच पर छात्राओं को किशोरावस्था के शारीरिक, मानसिक व हार्मोनल बदलावों, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत सुरक्षा और गर्भाधान जैसे विषयों की जानकारी दी गई।मुख्य वक्ता डॉ. गरिमा कांडपाल ने मासिक धर्म, स्वच्छता व संतुलित आहार पर वैज्ञानिक सलाह दी। राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियन कार्तिक शर्मा ने आत्मविश्वास व अनुशासन का संदेश दिया, वहीं विधायक सरिता आर्या ने स्वास्थ्य व सुरक्षा पर बिना संकोच संवाद करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। यहां एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल की महिला शाखा की अध्यक्ष दीप्ति तिवारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या एंजिना ...