किशोरियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, दी गई जानकारी
सोनभद्र, अगस्त 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महिला संकुल कार्यालय बिल्ली मारकुंडी ओबरा में किशोरियों के लिए जागरूकता एवं स्वरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों को आत्मरक्षा के उपायों के साथ ही महिला एवं बाल अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को लैंगिक संवेदनशीलता, व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मविश्वास बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और विषम परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के प्रभावी उपाय बताए गए। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम यानी पॉश एक्ट तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.