औरंगाबाद, मार्च 31 -- रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राज्य स्वास्थ्य समिति के अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए गार्डासिल टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग में टीकाकरण से भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, बीसीएम सनी कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, एएनएम आशा सिन्हा, रंजना कुमारी, दावन तिग्गा, वैजयंती माला और सुमन कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बच्चियों को इस अभियान का लाभ दिलाकर उन्हें सर्वाइकल क...