बुलंदशहर, मार्च 9 -- जिले में घातक बीमारी सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के खिलाफ जंग की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अब जिले की किशोरियों को 'गार्डासिल-4' वैक्सीन का सुरक्षा कवच पहनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर से शुरू किए गए इस अभियान के तहत जनपद के स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में वैक्सीन पहुंच चुकी है। सोमवार को सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में जिले के सभी 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सकों को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह बंसल ने बताया कि टीकाकरण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वैक्सीन एएनएम द्वारा लगाई जाएगी, लेकिन इसके लिए डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य होगी। यह सुनिश्चित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.