हमीरपुर, अप्रैल 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। सोमवार को जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ हो गया। चेयरमैन कुलदीप निषाद एवं सीएमओ डॉ.गीतम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि यह वैक्सीन 14-15 वर्ष आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लगाई जा रही है। उक्त वैक्सीन 165 देशों में पूर्व से ही लगाई जा रही है और उप्र सहित देश के अन्य राज्यों में पूर्व में प्राइवेट सेक्टर में लगाई जा रही थी। यह वैक्सीन सरकारी क्षेत्र में पूर्णतया नि:शुल्क है। वैक्सीन जिला अस्पताल में प्रतिदिन (अवकाश को छोडकर) सुबह 10 बजे से दिन के दो बजे तक लगाई जाएगी। इसके उपरांत शीघ्र ही सभी सीएचसी/ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण कराया जाएगा।इस मौके पर सीएमएस डॉ.आरएस प्रजापति, डॉ.केएस मिश्रा,...