पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पूरनपुर। थाना माधोटांडा के एक गांव का रहने वाला ग्रामीण परिवार सहित हल्द्वानी उत्तराखंड में रहता है। 30 मार्च को ग्रामीण परिवार सहित अपने घर वापस लौट रहा था। मथना गांव में मैजिक से उतरने के बाद ग्रामीण खाने पीने का सामान लेने चला गया। इस दौरान गांव का ही रहने वाला संदीप और अजय पुत्रगण भूपराम उनकी पंद्रह साल की बेटी को बहला फुसलाकर ले कर चले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा माधोटांडा थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव के रहने वाली 17 बर्षीय किशोरी को सोमवीर चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी शास्त्रीनगर थाना खजुरिया जनपद लखीमपुर लेकर चला गया। पुलिस ने किशोरी की पिता की ओर से सोमवीर सिंह चौहान, बजेश चौहान, मनोज चौहान और रमेश चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...