पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों से बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत जारी है। इस अभियान के तहत किशोरियों को नियमित रूप से टीका लगाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यह टीका हर किशोरी के लिए अत्यंत आवश्यक और जीवन रक्षक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण में अवश्य शामिल कराएं, ताकि भविष्य में इस बीमारी से बचाव संभव हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीके को लेकर फैल रही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार द्वारा प्रमाणित है। किसी भी प्रकार की भ्रांति या डर के कारण अपनी बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.