गोरखपुर, अप्रैल 17 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। गुरुवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जेपी तिवारी ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाकर किया गया। इस अवसर पर डॉ जेपी तिवारी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में होने वाली बच्चेदानी से जुड़ी गंभीर समस्याओं, सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को सोमवार और गुरुवार को लाकर टीकाकरण जरूर कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...