पिथौरागढ़, मई 28 -- पूरन पांडेय, मुनस्यारी। विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। गुरुवार को पंचायत घर दरांती में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ज्योति देवी ने बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांवों की किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आशा फैसिलिटेटर दीपा लस्पाल ने माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और उचित खान-पान की जानकारी दी। इस दौरान आशा कार्यकर्ता कलावती देवी सहित अन्य महिलाएं और किशोरियां मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- 'माहवारी शर्म नहीं, गर्व का विषय', किशोरियों को किया जागरूक यह भी पढ़ें- विश्व जनसेवा ट्रस्ट ने गदरा में आयोजित किया माहवारी जागरूकता दिवस यह भी पढ़ें- चुप्पी...