सीतामढ़ी, अगस्त 23 -- सीतामढ़ी। किशोरियों के हाथों में "किताबें और सपने हों, कम उम्र में शादी की जिम्मेदारी नहीं"-इसी सोच के साथ बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की पहल तेज की जा रही है। डुमरा प्रखंड के मधुबन स्थित तलखापुर आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को किशोर-किशोरियों के सशक्तीकरण और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर हितधारकों की बैठक हुई। यूनिसेफ बिहार एवं प्रथम संस्था के सहयोग से आयोजित बैठक में किशोरियों के आत्मसम्मान, स्वास्थ्य, करियर और व्यक्तिगत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में किशोरियों के बॉडी कॉन्फिडेंस, आत्मसम्मान और स्वास्थ्य को लेकर जरूरी जानकारी दी गई। उन्हें अपने भविष्य को लेकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा शिक्षा और करियर के अवसरों को समझने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया गय...