बेगुसराय, मई 27 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मेंस्ट्रुअल हाइजीन दिवस के मौके पर किशोरियों को माहवारी से जुड़ी विशेष जानकारी दी गई। सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में बुधवार को इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की चेयरपर्सन मंजु सनगही ने बच्चियों को माहवारी से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी, स्वच्छता के महत्व तथा इससे जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि वे अपने किशोरी बेटियों को पीरियड आने से पहले ही मानसिक रूप से तैयार करें। बेटियों से इसके बारे में खुलकर बात करें। उन्होंने किशोरियों को अपने घरों में पीरियड किट हमेशा तैयार रखने की सलाह दी। इस मौके पर स्कूल की 40 से 50 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया। यह भी पढ़ें- किशोरियों को दी गई मासिक हाइजीन की जानकारी इसके साथ साथ हाथों की व...