पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। विधिक सेवा प्राधिकारण और डीएम के निर्देश पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ग्राम पंचायत पिपरिया अगरू में किशोरी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों ने लिंग भेदभाव, दहेज प्रथा एवं बालिका शिक्षा पर नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर सुवर्णा पाण्डेय ने किशोरियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने एवं आत्मनिर्भर बनने की अपील की। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने किशोरियों को कौशल के बल पर अपनी प्रतिभा को उजागर करने को कहा। इस मौके पर महिला थाना से थानाध्यक्ष रीता सिंह, ग्राम प्रधान औरैया निर्मला देवी आदि महिलाएं मौजूद रही। यह भी पढ़ें- किशोरियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...