कटिहार, मार्च 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में मंगलवार को मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी के किलकारी कक्ष में बालिका किशोर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सर्व शिक्षा अभियान के संभाग प्रभारी कुमार राजीव रंजन, जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. संजय कुमार और राज्य स्तरीय प्रशिक्षक कुमारी प्रिया हलधर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों और प्लस टू विद्यालयों की शिक्षिकाओं की विशेष उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से माहवारी स्वच्छता, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर जोर ...