बक्सर, अप्रैल 14 -- नि:शुल्क आशा कार्यकर्ता बालिकाओं और अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं समय पर एचपीवी टीका लगवाकर इससे काफी हद तक बचाव संभव नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड क्षेत्र में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सरकार की एक नि:शुल्क पहल है। इस टीके की विशेषता यह है, कि यह सिंगल डोज और पूरी तरह सुरक्षित माना गया है। यह टीकाकरण अभियान सरकारी स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जा रहा है। जहां किशोरियां सीधे पहुंचकर टिका लगवा सकती हैं। अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम और आशा कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण कर बालिकाओं और अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं,। यह भी पढ़ें- किशनगंज: बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए समय पर सुरक्षा का संकल्प टी...