जौनपुर, मई 28 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर ब्लॉक के घुघुरी सुल्तानपुर गांव में बुधवार को एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों को जागरूक किया गया। छह ग्राम पंचायतों की किशोरियों ने इसमें हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सीएचओ मुंद्रिका मौर्य ने किशोरियों को माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, स्वच्छता के तरीकों और पोषण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान इंदु यादव, प्राचार्य राम नारायण गुप्ता, संजय सिंह, रामजी, रवि कुमार, यादव चंद्रजीत, विजय कुमार यादव, आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद आयोजक मिलनधारा फाउंडेशन की सचिव रीतु यादव भी मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- किशोरियों को दी गई मासिक हाइजीन की जानकारी यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी में स्वच्छता दिवस मनाया यह भ...