लखनऊ, मार्च 31 -- इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया की ओर से लखनऊ के बड़ागांव, शिवरी, दसदोई और हैदरगंज वार्ड पूर्वीदीनखेड़ा में एक साथ चार पहल परिवर्तन केंद्र (कम्युनिटी सेंटर) का उद्घाटन हुआ है। फाउंडेशन के निदेशक अमित ने कहा कि ये केंद्र केवल स्थान नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम हैं। जब महिलाएं और किशोरियां सशक्त होंगी, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होगा। किशोरियां अब चुप्पी नहीं सहेंगी, बल्कि नेतृत्व करेंगी। इन केंद्रों का उद्घाटन संस्थान की बोर्ड मेंबर पूजा और कम्युनिटी लीडर वर्तिका, पुष्पा, अर्पिता और महिला कम्युनिटी लीडर एवं किशोरी नेतृत्वकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया, जो सामुदायिक स्वामित्व एवं जमीनी नेतृत्व विकास को दर्शाता है। निदेशक अमित ने बताया कि केंद्रों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम, नेतृत्व प्रशिक्षण, समूह बै...