बस्ती, जुलाई 30 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में डायट कार्यालय में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों हेतु आयोजित किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक संचालित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को किशोर-किशोरियों के समग्र विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन, तथा एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा सहभागितापूर्ण शिक्षण पद्धति, समूह चर्चा, गतिविधि आधारित प्रशिक्षण तथा व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता संवर्धन पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें...