बागेश्वर, दिसम्बर 29 -- विक्टर मोहन जोशी इंटर कॉलेज में किशोरावस्था स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूनम खुल्बे ने छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक व संवेगात्मक बदलाव के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने किशोरावस्था में लड़का और लड़की में अनेक शारीरिक बदलाव आते हैं। इसमे लड़कियों में मासिक धर्म का होना, लड़को में आवाज परिवर्तित होना आदि प्रमुख बदलाव हैं। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों को जानकारी दी। कार्यशाला से पूर्व किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया का प्रभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। किशोरों के लिए स्वस्थ्य आहार विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा तनाव व चिन्ता को कम करने में शारीरिक ...