सीतामढ़ी, जून 25 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिला पंचायत संसाधन केंद्र, डुमरा में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण परियोजना के तहत ' सकारात्मक पुरुषत्व' विषय पर प्रशिक्षण हुआ। यह भी पढ़ें- किशोरावस्था में सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक : अजितकार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर गठित किशोर समूहों के किशोरों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अजित कुमार तिवारी ने कहा कि किशोरावस्था में विकसित होने वाले विचार और व्यवहार ही भविष्य के समाज की दिशा तय करते हैं, इसलिए इस उम्र में सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरों एवं अभिभावकों के बीच लैंगिक समानता, सकारात्मक सोच, जिम्मेदार व्यवहार, संवेदन...