प्रयागराज, अगस्त 9 -- प्रयागराज। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय किशोरावस्था शिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। मास्टर ट्रेनर सुधाकर पांडेय एवं दीपिका पांडेय ने शिक्षकों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, जीवन कौशल, स्वास्थ्य एवं पोषण, तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं प्रभावी जानकारी दी। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का एक अत्यंत संवेदनशील चरण होता है। इस उम्र में विद्यार्थियों को सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन देना हर शिक्षक का दायित्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...