रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। किशोरगंज के रोड नंबर पांच के शिव-महावीर मंदिर में 26 से 29 मई तक शतचंडी महायज्ञ होगा। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। महायज्ञ के प्रचार के लिए मंदिर से जुड़े लोगों ने मंगलावर को वाहन को रवाना किया। इस अनुष्ठान में प्रेम वर्मा, नवीन चंचल, ओमप्रकाश, मुरारी अग्रवाल, मनीष सिंह प्रचार रथ को रवाना किया। प्रेम ने बताया कि 26 को शतचंडी महायज्ञ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। रथ रवाना करते समय मिठू सोनी, कुछ साहू, अनिल, अरविंद, राहुल, कार्तिक, मुन्ना, बिट्टू, गौरव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शतचण्डी महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...