रांची, अप्रैल 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। नगर आयुक्त के निर्देश पर रांची नगर निगम की जलापूर्ति शाखा की ओर से शहर में भूगर्भ जल दोहन व अवैध जल उपयोग के खिलाफ सख्त निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड संख्या 21 किशोरगंज क्षेत्र में एक जार वाटर बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया। टीम ने पाया कि इसका संचालन बिना वैध अनुमति से किया जा रहा था। इसके बाद निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संचालक पर Rs.50 हजार रुपये का ऑन-द-स्पॉट जुर्माना लगाया गया। अवैध प्लांट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया। रांची नगर निगम ने कहा कि अवैध जल संयोजन, अवैध जार वाटर बॉटलिंग प्लांट एवं भूगर्भ जल के अनियमित दोहन के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी...