रुडकी, सितम्बर 26 -- कलियर, संवाददाता। किशोरी को इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से संपर्क कर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कलियर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया है कि पांच सितंबर को किशोरी के पिता ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया था कि शामली जिले के गढ़ीपुख्ता निवासी दानिश ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनकी नाबालिग पुत्री से संपर्क किया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...