धनबाद, मई 27 -- धनबाद, संवाददाता। रणधीर वर्मा चौक पर मंगलवार को आजसू पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने और लोयाबाद बासजोड़ा में हुए गोलीकांड व किशुन रवानी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई गई। धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों आपसी रंजिश में हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। घटना में आजसू नेता हीरालाल महतो, रजनी देवी समेत कई लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस द्वारा 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें कुछ को जेल भी भेजा गया है। यह भी पढ़ें- आजसू की केंद्रीय टीम आज पहुंचेगी धनबाद पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्दोष कार्यकर्ताओं को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...