गढ़वा, मार्च 30 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलियारी स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान किशुन राज पब्लिक हाई स्कल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। उक्त अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणामों में ग्रामीण प्रतिभाओं का दबदबा रहा। कक्षा 5 के नैतिक चौबे ने 95.07% अंकों के साथ स्कूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि आयुष कुमार पासवान 94.30% अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कक्षा तीन की अदिति कुमारी (94.77%) और यूकेजी की आरोही कुमारी (94.28%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अन्य प्रमुख टॉपर्स में यश दुबे, सनाया भारती, शिवांगी कुमारी, ईशान हवारी, आदर्श राज, ब्यूटी गुप्ता, नीतू मेहता और बिट्टू गुप्ता शामिल रहे। विद्यालय के निदेशक अमित प्रक...