पलामू, जून 6 -- पाटन, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर ग्राम पंचायत किशुनपुर में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा , पौधारोपण एवं पेयजल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुखिया सुमन गुप्ता की अध्यक्षता एवं अगुवाई में पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों को मौके पर स्वच्छ गांव- सुरक्षित जलवायु के संकल्प दिलाकर पर्यावरण की सुरक्षा का प्रण दिलवाया गया। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित ग्राम निर्माण चर्चा की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने एवं इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर पंचायत सचिव श्याम सुंदर सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, पैक्स सचिव शशिकांत दुबे, कृषि मित्र विनोद कुमार प्रजापति ,स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष अनीता देवी, नीलिमा झा...