पलामू, जून 10 -- पाटन। झारखंड के पंचायती राज विभाग ने 15 जुलाई को प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षक के प्रस्तावित बैठक में भाग लेने के लिए पलामू जिले के पाटन प्रखंड के किशुनपुर पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता तथा पड़वा प्रखंड की प्रमुख गीता मेहता को आमंत्रित किया है। विभागीय बैठक के लिए दोनों को अधिकृत पत्र भेजा गया है। प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षक के साथ बैठक में राज्य स्तर पर विभिन्न जिले के स्थानीय निकाय के 6 जनप्रतिनिधि को पंचायती राज विभाग ने शामिल किया है। सरकार के अवर सचिव सुरेश कुमार दास ने पत्र भेजकर 15वें वित्त आयोग की अनुदान मद में प्राप्त राशि की उपयोगिता से सबंधित कार्य के निष्पादन के लेखा परीक्षा के निमित हितधारकों की बैठक बुलाई है। यह भी पढ़ें- जिप सदस्यों, प्रमुख और उपप्रमुख को प्रशिक्षण दिया गया यह भी पढ़ें- जिले की सभी पंचायत...