पटना, फरवरी 11 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के समाजवादी चिंतक, लेखक और प्रसिद्ध राजनेता स्व. किशन पटनायक की धर्मपत्नी वाणी मंजरी दास के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि वाणी मंजरी दास शिक्षिका के तौर पर कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक रूप से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। वे महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिये जीवनपर्यंत सक्रिय रहीं। नशामुक्ति और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी इनके द्वारा काफी कार्य किया गया। स्व. वाणी दास सामाजिक और धर्मपरायण महिला थीं। वाणी दास के निधन के समाचार से मुझे दुख पहुंचा है। उनके निधन से सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने क...