आगरा, मई 31 -- स्प्रिंगडेल क्रिकेट अकादमी के क्रिकेटर किशन कुमार यादव का चयन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगने वाले अंडर-23 कैम्प के लिए हुआ है। किशन अंडर-19 के बाद अंडर-23 में पुडुचेरी राज्य टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। किशन तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हैं। अकादमी के कोच परवेन्द्र यादव ने बताया कि किशन ने अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ अपने पहले ही मैच में पांच, अंडर-23 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपने पहले ही मैच में छह विकेट और अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 10 विकेट लिए थे। किशन नाडियाड (गुजरात) में 10 मई से 7 जून तक आयोजित शिविर का हिस्सा हैं। यह भी पढ़ें- मीडियम पेसर टैलेंट हंट प्रोग्राम 2026 में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...