मैनपुरी, मार्च 19 -- कस्बा स्थित टीएस गार्डन में शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय एवं प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। बीडीओ नवनीत गौतम, बीईओ सुनील कुमार दुबे, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। किशनी के निपुण 96 विद्यालयों को निपुण प्रमाणपत्र दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा, कंपोजिट विद्यालय पहाड़पुर के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बीईओ सुनील कुमार दुबे ने प्रधानों से कहा कि यदि किसी ग्रामसभा में कोई भी कायाकल्प का पैरामीटर शेष है, उसे प्रधानाध्यापक से समंवय स्थापित करते हुए शीघ्र ही पूर्ण कराया जाए। अभिभावकों की जिम्मेद...