मैनपुरी, अप्रैल 24 -- मैनपुरी। मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग का आयोजन नगर के क्रिश्चियन मैदान में हो रहा है। शुक्रवार को मैनपुरी लीजेंड्स और किशनी किंग्स के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जिसमें किशनी किंग्स ने पांच विकेट से मैनपुरी लीजेंड्स को पराजित कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच किशनी किंग्स के खिलाड़ी आशीष यादव बने। विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को मैनपुरी लीजेंड्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें मैनपुरी लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। अनुरुद्ध ने 24, प्रशांत और दीपक ने 15-15 रन बनाए। यह भी पढ़ें- कानपुर गेम्स ने वाइट स्टोन को पांच विकेट से हराया किशनी किंग्स के सचिन ने 4, अरुणेश, दीपक, राज ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में किशनी किंग्स ने 14.2 ओवर में ...