दरभंगा, दिसम्बर 11 -- वारिसनगर। किशनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसके दोनों पैर कटकर अलग हो गए। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान रामपुर विशुन पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी स्व सागर पासवान के दामाद एवं जनक पासवान के पुत्र पलक पासवान (40) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों व जीआरपी की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में भी हालत चिंताजनक रहने पर डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...