समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुई लड़की को पुलिस ने किशनपुर स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। मामले में परिजनों द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी थी।गुप्त सूचना पर महिला दरोगा ब्यूटी रानी ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर किशनपुर स्टेशन के समीप से लड़की को सुरक्षित बरामद किया। बरामदगी के बाद मंगलवार को उसे बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.