फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बे में रविवार देर शाम शौर्य यात्रा निकाली गई। बजरंग दल द्वारा आयोजित यात्रा में तमाम लोगों ने भाग लिया। लक्ष्मी मंदिर के समीप से शुरू हुई यात्रा किशनपुर की विभिन्न गलियों से होते हुए देर शाम करीब सात बजे संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोग डीजे की धुन पर हिंदू धर्म के झंडे लिए हुए नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक आलोक त्रिपाठी, सदस्य विकास मिश्रा, खागा मंडल संयोजक राजू, सुमित सिंह, विष्णु मिश्रा, शिवम शुक्ल, मधुर अग्निहोत्री, गौरव अग्निहोत्री, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...